Shabd vichar class 7 hindi grammar worksheet pdf

Shabd vichar class 7 solutions|शब्द विचार प्रश्न उत्तर class 7 notes worksheet mcq

Shabd vichar class 7 worksheet mcq notes आपके समक्ष हैं जो हिंदी व्याकरण class 7 book से संबधित है। शब्द विचार प्रश्न उत्तर class 7 भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले हिन्दी व्याकरण का संपूर्ण समाधान भी उपलब्ध कराया गया है।

Hindi grammar shabd vichar class 7 के mcq notes एवं शब्द विचार प्रश्न उत्तर बेहद सरल एवं आपके समझने लायक आसान भाषा में है जिसे याद रखने में आपको बहुत मदद मिलेगी। साथ ही shabd vichar class 7 solutions pdf भी उपलब्ध जिसे free download करके आप ऑफलाइन भी प्रयोग में ला सकते हैं। 

Hindi grammar vidushi class 7 solutions notes mcq|worksheet pdf

कक्षा - सातवीं 
विदुषी - हिंदी व्याकरण
वर्ण विचार - वर्ण विच्छेद 

शब्द विचार प्रश्न उत्तर Class 7 hindi grammar 

मौखिक प्रश्न:-

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर बताइए-

शब्द के कितने भेद होते हैं?|शब्द कितने प्रकार के होते हैं? 

उत्तर:- सबसे पहले बता दें कि शब्द को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। और उसी आधार पर शब्द के भेद निकलते हैं। जो इस प्रकार हैं -

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं। तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, देशज शब्द, विदेशी शब्द 

अर्थ के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं - पर्यायवाची, विलोम, एकार्थी और अनेकार्थी शब्द।

प्रयोग के आधार पर शब्द के दो भेद हैं -

विकारी शब्द और अविकारी शब्द 

रचना के आधार पर शब्द के तीन भेद हैं - रूढ़, यौगिक और योगरूढ़ शब्द।

उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के कितने भेद हैं?|Shabd Vichar Class 7 worksheet

उत्तर:- उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के चार भेद हैं। 

  1. तत्सम शब्द
  2. तद्भव शब्द
  3. देशज शब्द
  4. विदेशी शब्द

तत्सम शब्द:- संस्कृत के वे शब्द जो जैसे संस्कृत भाषा में प्रयोग होते हैं, वैसे के वैसे ही हिंदी में भी उपयोग किए जाते हैं। जैसे ज्ञान, रात्रि, पक्षी, पुत्र, सूर्य आदि शब्द संस्कृत में भी ऐसे ही लिखे जाते हैं और हिंदी में भी। और इनका अर्थ भी समान ही होता है।

तद्भव शब्द:- संस्कृत के वे शब्द जिन्हें  बदलाव करके हिंदी में प्रयोग किया जाता है उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं। जैसे गृह को परिवर्तित कर घर बनाया, कार्य को काम, मुख को मुंह, दुग्ध को दूध, दंत को दांत आदि शब्द बदलाव के साथ हिंदी भाषा में प्रयोग किए और ये तद्भव शब्द कहलाए। 

विदेशी शब्द:- विदेशी शब्द, आगत शब्द भी कहलाते हैं। विदेशी भाषाओ के वे शब्द जो देश में प्रचलित हुए और हिंदी भाषा में प्रयोग होने लगे वे विदेशी शब्द हैं। जैसे कार्टून, ट्रेन, स्टेशन, बोतल, पेंसिल, कर्फ्यू, इंजीनियर, पुलिस, लाश, बहादुर, कुली, कमीज, टेलीफोन, चाय, कानून आदि। बाकी आपके लिए अलग अलग विदेशी भाषाओं के शब्दों की सारणी प्रस्तुत है pdf रूप में।

देशज शब्द किन्हें कहते हैं?|देशी शब्द क्या होते हैं

उत्तर:- देशज शब्द:- वे शब्द जो स्थानीय लोगों द्वारा स्वयं बनकर प्रचलन में आए और हिंदी में प्रयोग होने लगे वे देशज शब्द कहे जाते हैं। जैसे चटर-पटर, तोंद, फावड़ा, झुग्गी, खुरपा, पेट आदि। 

तुर्की शब्द कौन-कौन से हैं? कुछ उदाहरण दीजिए 

उत्तर:- हिंदी भाषा में बहुत से विदेशी शब्द प्रयोग होते हैं। जिनमें से कुछ तुर्की शब्द निम्नलिखित हैं - बहादुर, कुरता, कुली, कैंची, तोप, बारूद, दारोगा आदि।

लिखित प्रश्न:-

Shabd vichar class 7 notes

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

शब्द से आप क्या समझते हैं? सोदाहरण समझाइए।

उत्तर:- वर्णों के सार्थक मेल को शब्द कहते हैं। प्रत्येक शब्द का एक निश्चित अर्थ होता है। शब्दों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं - 

शब्द वाक्य में प्रयुक्त होकर पद्य या गद्य बन जाते हैं।

शब्दों के उत्पत्ति के आधार पर चार भेद होते हैं - तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशी शब्द।

अर्थ के आधार पर भी शब्द के चार भेद हैं - पर्यायवाची, विलोम, एकार्थी और अनेकार्थी शब्द।

प्रयोग के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं - विकारी एवं अविकारी शब्द।

रचना के आधार पर शब्द के तीन भेद हैं - रूढ़, यौगिक, योगरूढ़।

तत्सम शब्द किसे कहते हैं?class 7 

उत्तर:- संस्कृत भाषा से आए वे शब्द अथवा संस्कृत के वे शब्द जो जैसे संस्कृत में प्रयोग होते हैं वैसे के वैसे हिंदी भाषा में भी प्रयोग होते हों उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 

,👉आपके समझने हेतू:- हिंदी भाषा में प्रयोग होने वाले वे शब्द, जो संस्कृत में जैसे प्रयुक्त होते हैं वैसे के वैसे ही हिंदी में उपयोग किए जाते हैं। जैसे गृह को यदि हिंदी में यदि हम घर की जगह गृह, कार्य, श्रम आदि लिखते हैं तो वह तत्सम शब्द होंगे।

अर्थ के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं? Class 7 नाम लिखिए

उत्तर:- अर्थ के आधार पर शब्द के चार भेद हैं।

प्रयायवाची:- जैसे फूल - सुमन, पुष्प 

विलोम:- जैसे दिन का विलोम रात, प्रकाश का विलोम अंधकार आदि।

एकार्थी:- कुर्सी, विद्यालय आदि शब्दों को हम किसी दूसरे विषय वस्तु के लिए प्रयोग नहीं कर सकते।

अनेकार्थी:- जैसे अंक, अंक को हम संख्या के लिए, गोद के लिए, भेद आदि के स्थान पर अंक शब्द को प्रयोग करते हैं इसलिए यह अनेकार्थी शब्द है।

(घ) रूढ़ शब्दों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर:- जिन शब्दों के सार्थक खंड नही किए जा सकते, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं। 

उदाहरण के लिए रूढ़ शब्द पेड़, जल, सूर्य, बैल आदि इन सबके लिए रूढ़ हैं। 

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)|Hindi Grammar class 7 mcq 

सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए-

(क) वर्णों के मेल से निर्माण होता है-

इकाई का [  ]   ध्वनियों का [  ]   शब्दों का [✓ ]

(ख) शब्द वाक्य में प्रयुक्त होकर बन जाते हैं-

विकारी शब्द [  ]  अविकारी शब्द  [  ]   पद  [✓ ]

(ग) तत्सम शब्द 'आम्र' का तद्भव होगा

काँटा   [  ]      नींद     [  ]     आम   [ ✓]

(घ) जिन शब्दों के सार्थक खंड नहीं किए जा सकते, उन्हें कहते हैं-

रूढ़ शब्द  [ ✓]   यौगिक [  ]  योगरूढ़ [  ] 

Shabd vichar class 7 mcq

निम्नलिखित सही वाक्यों के सामने सही (✓) तथा गलत वाक्यों के सामने गलत (x) का निशान लगाइए-

(क) वर्णों के सार्थक मेल को शब्द कहते हैं। [ ✓]

(ख) शब्दों के पाँच भेद होते हैं। [×]

(ग) विदेशी शब्दों को आगत शब्द भी कहते हैं। [ ✓]

(घ) योगरूढ़ शब्द किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं। [ ✓]

(ङ) विकारी शब्द लिंग, वचन, क्रिया, कारक आदि के प्रभाव से परिवर्तित नहीं होते। [×]

उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए-

चार   पर्यायवाची   पद   देशज   अविकारी

(क) वाक्य में प्रयुक्त व्याकरण के नियमों से बँधे शब्द पद्य कहलाते हैं।

(ख) देशज शब्द क्षेत्रीय प्रभाव में प्रचलन के कारण हिंदी में आ गए हैं।

(ग) समान अर्थ देने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

(घ) अविकारी शब्द लिंग, वचन, कारक आदि के प्रभाव से परिवर्तित नहीं होते।

(ङ) अविकारी शब्द चार प्रकार के होते हैं।

निम्नलिखित शब्दों के तद्भव रूप लिखिए-

(क) नृत्य -- नाच   (ख) अंगुली -- उंगली

(ग) कर्म -- काम   (घ) दधि -- दही

(ङ)  गृह -- घर     (च) दुग्ध -- दूध

(छ) रात्रि -- रात   (ज) अग्नि -- आग

(झ) पक्षी --        (ञ) मुख -- मुंह 

निम्नलिखित के तीन तीन शब्द लिखिए -

(क) रूढ़ शब्द 

  1. पेड़
  2. बैल
  3. ढोर

(ख) यौगिक शब्द 

  1. मुख्यमंत्री = मुख्य+मंत्री
  2. विद्यालय = विद्या + आलय 
  3. पुस्तकालय = पुस्तक + आलय

(ग) योगरूढ़ शब्द

  1. पीतांबर = पीत (पीला) अंबर, भगवान विष्णु पीले वस्त्र धारण करने वाला या किए हुए।
  2. लंबोदर = बड़ा है उदर जिनका अर्थात गणेश जी।
  3. पंकज = पंक (कीचड़) में जन्मा अर्थात कमल

(घ) अंग्रेजी शब्द 

  1. पेन
  2. ट्रेन 
  3. गार्ड

(ड़) फ़ारसी शब्द 

  1. अचार
  2. गुब्बारा
  3. प्याज 

रचनात्मक कार्य:- 

Shabd vichar class 7 mcq worksheet

नीचे दी गई वर्ग पहेली में से दिए गए शब्दों के विलोम शब्द छांटकर लिखिए - 

Shabd-vichar-class-7-hindi-grammar
Shabd-vichar-class-7-hindi-grammar


  • अनियमित --- नियमित
  • आशा --- निराशा
  • न्याय --- अन्याय
  • मान --- अपमान
  • जय --- पराजय
  • निराकार --- साकार 

निम्नलिखित शब्दों को तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्दों में लिखिए -

पुत्र, सूरज, सत्य, कार्टून, आम, कमीज, फावड़ा, दांत, पेट, अग्नि, बटन, खिचड़ी

तत्सम:- पुत्र, अग्नि, सत्य 

तद्भव:- सूरज, दांत, आम

देशज:- फावड़ा, पेट, खिचड़ी

विदेशी:- बटन, कमीज, कार्टून 

हिंदी में प्रयोग किए जाने वाले अंग्रेजी और फ़ारसी भाषा के पांच पांच शब्द लिखे :- 

अंग्रेजी:- ट्रेन, रेलगाड़ी, स्टेशन, लाइट, पैंट, पेन, पेंसिल, अपील आदि। 

फ़ारसी:- दरबार, गुब्बारा, नमूना, अनार, बीमार, चश्मा, दुकान आदि। 

Shabd vichar worksheet|Shabd vichar class 7 pdf download 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ